Rajasthan CET 12th Level Notification 2026 जारी, आवेदन 24 जून से शुरू, परीक्षा अक्टूबर में होगी

Rajasthan CET 12th Level Notification 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड यानी RSSB ने समान पात्रता परीक्षा सीनियर सेकेंडरी स्तर के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। यह परीक्षा राजस्थान में 12वीं स्तर की विभिन्न भर्तियों के लिए पात्रता परीक्षा के रूप में आयोजित की जाती है।

ऑनलाइन आवेदन 24 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं। परीक्षा का आयोजन 23 अक्टूबर 2026 से 25 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित है।

CET 12th Level 2026 Overview

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामRajasthan CET 12th Level 2026
पूरा नामCommon Eligibility Test Senior Secondary Level
बोर्डराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
आवेदन मोडऑनलाइन
योग्यता स्तरसीनियर सेकेंडरी / 12वीं स्तर
आवेदन शुरू24 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि23 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026
परीक्षा मोडऑफलाइन / OMR आधारित
आधिकारिक वेबसाइटRSSB Official Website

Rajasthan CET Application Form

CET 12th के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से भरे जाएंगे। अभ्यर्थियों को SSO Portal पर login करके Recruitment Portal के माध्यम से आवेदन करना होगा।

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपनी SSO ID, OTR details, personal details, category details, qualification details और other required information carefully check करनी चाहिए। आवेदन submit होने के बाद application ID generate होना जरूरी है। केवल preview को final submission नहीं माना जाएगा।

Rajasthan CET 12th Application Fees

Rajasthan CET 12th Level में One Time Registration यानी OTR fee लागू है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले OTR fee जमा कर दी है, उन्हें दोबारा शुल्क जमा करने की जरूरत नहीं होगी।

CategoryOTR Fee
General / Creamy Layer OBC / MBC₹600
Rajasthan Non-Creamy Layer OBC / MBC / EWS / SC / ST₹400
सभी दिव्यांग अभ्यर्थी₹400

राजस्थान राज्य से बाहर के SC, ST, OBC, MBC और EWS category के अभ्यर्थियों को General category के रूप में माना जा सकता है, इसलिए उन्हें General category के अनुसार fee जमा करनी होगी।

CET 12th Level 2026 Age Limit

Rajasthan CET 12th के लिए age calculation 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। सामान्य रूप से अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए।

Reserved categories को नियमों के अनुसार age relaxation दिया जाएगा। Rajasthan की SC, ST, OBC, MBC और EWS category के male candidates को 5 वर्ष की छूट और female candidates को 10 वर्ष तक की छूट मिल सकती है। General category female candidates को भी 5 वर्ष की छूट दी जा सकती है। अभ्यर्थियों को category-wise age relaxation के लिए official notification जरूर देखना चाहिए।

Rajasthan CET 12th Level 2026 Apply Online कैसे करें?

Rajasthan CET 12th Level 2026 के लिए आवेदन करने के लिए candidates नीचे दिए गए steps follow कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले SSO Portal पर जाएं।
  2. अपनी SSO ID और password से login करें।
  3. Citizen Apps में Recruitment Portal select करें।
  4. Rajasthan CET Senior Secondary Level 2026 के सामने Apply Now पर click करें।
  5. OTR details और application form की जानकारी ध्यान से check करें।
  6. Required details भरें और documents upload करें।
  7. Application form final submit करें।
  8. Application ID generate होने के बाद form का printout सुरक्षित रखें।

Leave a Comment